लाइव न्यूज़ :

अगले साल बड़ी, शानदार पार्टी करेंगे : शाहरूख खान

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:41 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान सोमवार को 55 साल के हो गए। इस मौके पर खान ने लगातार अपना स्नेह बनाए रखने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और अगले साल बड़ी और शानदार पार्टी करने का भी वादा किया।

खान के जन्मदिन के मौके पर हर साल भारी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए अभिनेता के बांद्रा स्थित बंगले ''मन्नत'' के बाहर एकत्र होते थे। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस के कारण ऐसा कोई नजारा दिखाई नहीं दिया।

खान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कहा कि उनके ''फैन क्लब'' द्वारा रक्तदान और पीपीई किट वितरित किए जाने जैसे सामाजिक कार्य संबंधी अभियान को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करके आप लोगों ने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से कहीं बढ़कर सेवा का विशेष कार्य किया है।

दुबई में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे खान ने कहा, '' आप सभी का धन्यवाद। मैं आप सभी को प्यार करता हूं। अगले साल हम सब मिलकर एक बड़ी और शानदार पार्टी मनाएंगे.... 56 बेहतर है 55 से। मैं आप सभी को याद करता हूं।''

करीब एक सप्ताह पहले ट्विटर पर सवाल-जवाब के दौरान शाहरूख खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे जन्मदिन के मौके पर उनके बंगले के बाहर एकत्र नहीं हों।

इससे पहले, खान के जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जूही चावला, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित नेने, अनुष्का शर्मा और राजकुमार राव समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

खान ने अपने अभिनय के सफर की शुरूआत टीवी कार्यक्रम ‘‘फौजी’’ और ‘‘सर्कस’’ से की थी। उन्होंने ‘‘दीवाना’’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर थे।

इसके बाद उन्होंने ‘‘चमत्कार’’ और ‘‘राजू बन गया जेंटलमैन’’ जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू