लाइव न्यूज़ :

शाह ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां सोमवार को राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों के साथ बैठक में हाल में जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या समेत सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शाह ने यहां खुफिया ब्यूरो (आईबी) मुख्यालय में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ के समापन सत्र की अध्यक्षता की और इस संबंध में विस्तार से चर्चा की।’’ बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के प्रमुखों ने भाग लिया।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सम्मेलन में विभिन्न आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया और उनसे मजबूती से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में देश में समग्र सुरक्षा स्थिति और कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई हत्या की हालिया घटनाओं सहित कानून व्यवस्था के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस महीने जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बिहार के मजदूरों के घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक को घायल कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित विभिन्न राज्यों में माओवादियों (एलडब्ल्यूई) के मौजूदा परिदृश्य की भी समीक्षा की और देश भर में आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ पर चर्चा की। यह बैठक छह महीने में एक बार शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मुलाकात को लेकर गृह मंत्री द्वारा शुरू की गई कवायद का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर