शाह स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे, कहा उनके आदर्श आज की दुनिया में कहीं अधिक प्रासंगिक

By भाषा | Updated: December 19, 2020 12:10 IST2020-12-19T12:10:55+5:302020-12-19T12:10:55+5:30

Shah reached the birthplace of Swami Vivekananda, said his ideals are more relevant in today's world | शाह स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे, कहा उनके आदर्श आज की दुनिया में कहीं अधिक प्रासंगिक

शाह स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे, कहा उनके आदर्श आज की दुनिया में कहीं अधिक प्रासंगिक

कोलकाता, 19 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्य विश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता को आपस में जोड़ा। उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।’’

शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shah reached the birthplace of Swami Vivekananda, said his ideals are more relevant in today's world

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे