लाइव न्यूज़ :

नड्डा के आवास पहुंचे शाह, बिहार विधानसभा चुनाव व उपचुनावों में जीत के लिए बधाई दी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में मिली शानदार सफलता के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।’’

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं ।

चुनाव में भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। करीब 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 74 सीटों के साथ दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है।

भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद किसी विधानसभा चुनाव में नड्डा के नेतृत्व में मिली पार्टी को मिली यह पहली जीत है। नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जहां उसे करारी शिक्स्त का सामना करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को शानदान सफलता मिली।

इन सफलताओं का जश्न मनाने के लिए बुधवार शाम भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित