लाइव न्यूज़ :

शाह ने तीव्र औद्योगीकरण का वादा किया, बंगाल में भाजपा की शानदार जीत का अनुमान जताया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:35 IST

Open in App

सिंगूर/हावड़ा/कोलकाता (पश्चिम बंगाल), सात अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सिलसिलेवार रोड शो किया। उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने पर तीव्र औद्योगीकरण का वादा किया और अपनी पार्टी की शानदार जीत का अनुमान जताया।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में 91 सीटों में भगवा पार्टी 63 से 68 के बीच (सीटों पर) जीतेगी।

राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

शाह ने हावड़ा के मलिक फाटक में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक बहुत बड़ी नेता हैं, इसलिए उनकी विदाई भी बड़े अंतर से होनी चाहिए। ’’ उन्होंने यह वादा भी किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो गुंडागर्दी और राजनीतिक हिंसा का सफाया कर दिया जाएगा।

उन्होंने पहला रोड शो सिंगूर में किया, जो एक समय भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के लिए सुर्खियों में रहा था। उन्होंने इलाके की जनता से वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर यहां उद्योग-धंधे लगाये जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के तीन दिन बाद ही शाह का वहां रोड शो करना इस बात की ओर इशारा करता है कि भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य की औद्योगिक स्थिति और कथित बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरना चाहती है।

मोदी ने अपनी रैली में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अड़चन डालने वाली सोच ने पश्चिम बंगाल को उद्योगों और रोजगारों से वंचित कर रखा है।

भीड़ की तालियों और नारेबाजी के बीच शाह फूलों से सजे एक वाहन पर खड़े होकर सिंगूर की सड़कों पर निकले। उनके साथ सिंगूर से भाजपा के उम्मीदवार रवींद्रनाथ भट्टाचार्य भी थे जो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

शाह ने सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े लोगों का मुस्कराकर अभिवादन किया।

रोड शो के दौरान ही संवाददाताओं से बातचीत में शाह ने कहा कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनने पर सिंगूर का विकास किया जाएगा जिसे 2006 के आंदोलन के बाद से उद्योगों से वंचित रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उद्योग लगाकर इलाके का विकास करेंगे और हमारे संकल्प पत्र में आलू के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गयी है जिसके लिए यह इलाका जाना जाता है।’’

शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार कोलकाता तथा नयी दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंगूर में लघु, मध्यम और बड़े उद्योग लगाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम टकराव के बजाय विकास, संवाद और सहयोग की राजनीति करेंगे।’’

शाह ने अपने रोड शो के बीच दोम्जुर में रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति के घर पर दोपहर का भोजन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा राज्य में 294 सीटों में 200 से अधिक पर जीत के लक्ष्य को पार करेगी।

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का अनुमान है कि वह चुनाव के पहले तीन चरणों में 63 से 68 सीट जरूर जीतेगी और तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों और कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाएगी।”

शाह ने कहा कि वह हिंदू देवी-देवताओं का नाम लेने के लिए और चंडी पाठ करने के लिए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हैं, लेकिन उन्होंने बहुत देरी कर दी।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेता बनर्जी पर अक्सर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं। वह इस चुनाव में अपनी हिंदू पहचान को सामने रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

सिंगूर की सड़कों पर शाह का रोड शो करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान हर तरफ भाजपा के रंगीन पोस्टर, झंडे और हरे एवं भगवा गुब्बारों से सड़कें पटी थीं।

इस दौरान लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे।

सिंगूर से चार बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे 89 वर्षीय भट्टाचार्य ने भगवा रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने इस बार तृणमूल का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी।

शाह ने दोम्जुर, हावड़ा मध्य और बेहला पूर्वी विधानसभा क्षेत्रों में भी रैलियां की, जहां चौथे चरण में 10 अप्रैल को चुनाव होना है।

हावड़ा मध्य के मलिक फाटक में भीड़ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार इसकी सीमाओं की सुरक्षा को इतना मजबूत बनाएगी कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से पार कर नहीं आ सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है