लाइव न्यूज़ :

शाह ने शिलांग में एनईसी पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:08 IST

Open in App

शिलांग, 23 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की 69वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिए केंद्रीय मंत्री एवं परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपर शिलांग में हेलीपैड पर गृह मंत्री की अगवानी की।

एनईसी के अधिकारियों ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल जगदीश मुखी और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा पूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए और इसमें उनके प्रतिनिधि मौजूद थे।

दो दिवसीय बैठक में बड़ी संख्या में राज्य और केंद्र के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्ण बैठक में, विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है और पूर्वोत्तर के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह