लाइव न्यूज़ :

शाह ने बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी, उन्हें देशभक्ति एवं वीरता का प्रतीक बताया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत के आदिवासी समुदाय के महानतम नेताओं में शामिल बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें देशभक्ति एवं वीरता का प्रतीक करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ देशभक्ति, पराक्रम व धर्मनिष्ठा के प्रतीक बिरसा मुंडा जी ने जनजाति अस्मिता व अधिकारों के संरक्षण हेतु विदेशी शासन के विरुद्ध 'उलगुलान' आंदोलन शुरू कर समाज को नई दिशा दी। स्वधर्म और स्वदेश की रक्षा हेतु उनका संघर्ष व समर्पण वंदनीय है।’’

शाह ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास व सांस्कृतिक विरासत को चिरस्मरणीय बनाने हेतु ‘‘धरती आबा’’ बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाकर जनजातीय नायकों के योगदान को उचित सम्मान दिया है। सभी को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं।’’

गौरलतब है कि झारखंड की स्थापना 2000 में मुंडा की जयंती पर की गई थी।

शाह ने कहा, ‘‘ प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा, गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा के त्याग व संघर्ष की इस तपोभूमि के विकास हेतु मोदी सरकार निरंतर समर्पित है। मैं प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं।’’

मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन तथा धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। 1900 में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

मुंडा ने ‘उलगुलान’ आंदोलन की शुरुआत तत्कालीन ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ किए जाने वाले शोषण तथा भेदभाव के खिलाफ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए