लाइव न्यूज़ :

शाह ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।

कामाख्या मंदिर के दौरे के दौरान शाह के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी थे। शाह ने मंदिर से बाहर आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘आज मैंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।’’

वह एक नए रेडिएशन थेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन करने के लिए राज्य कैंसर संस्थान भी गए। एक समारोह में उन्होंने सरमा और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत की उपस्थिति में महत्वाकांक्षी नई सुविधा की शुरुआत की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए संस्थान में एक अत्याधुनिक ‘लीनियर एक्सीलेटर मशीन’ (एलआईएएसी) का भी उद्घाटन किया। हालांकि, उन्होंने प्रतीक्षारत मीडिया को संबोधित नहीं किया, लेकिन सरमा और महंत के साथ वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बंद कमरे में बातचीत की।

शाह ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘रेडियो थेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन किया और राज्य कैंसर संस्थान, गुवाहाटी में लोगों को नई मशीन समर्पित की। यह कैंसर रोगियों के लिए बेहतर और मुफ्त उपचार प्रदान करने में एक लंबा सफर तय करेगा।’’

इस बीच, असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने शिलांग स्थित मुख्यालय का दौरा किया और जवानों से बातचीत की।

बयान में कहा गया है, ‘‘असम राइफल्स की अपनी पहली यात्रा में, माननीय मंत्री सुव्यवस्थित परिसर को देखकर चकित रह गए। मंत्री को लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर, एवीएसएम, वाईएसएम, डीजी असम राइफल्स द्वारा बल के संचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां