लाइव न्यूज़ :

शाह ने तमिलनाडु में 67 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखीं

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:13 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवम्बर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर की पेयजल आपूर्ति को पूरा करने के लिए 380 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए पांचवें जलाशय को शहर को समर्पित किया और राज्यभर में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

शाह ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखीं उनमें 61,843 करोड़ रुपये की लागत वाले चेन्नई मेट्रो रेल का दूसरा चरण, कोयम्बटूर में एलिवेटेड राजमार्ग जिसकी अनुमानित लागत 1,620 करोड़ रुपये है, करूर जिले में कावेरी नदी के पार एक बैराज और यहां 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की आईओसीएल की परियोजनाएं शामिल हैं।

शाह ने तिरुवल्लूर जिले में थेरवईकांडिगाइ जलाशय को समर्पित किया और यहां कालीवनार आरंगम से इन परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल