लाइव न्यूज़ :

शाह ने वनाग्नि पर काबू के लिए हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ की टीमें उत्तराखंड भेजने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:27 IST

Open in App

देहरादून, चार अप्रैल उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग पर काबू पाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेलीकॉप्टर और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल

(एनडीआरएफ) की टीमों को तत्काल प्रदेश भेजने के रविवार को निर्देश दिए ।

अपने एक ट्वीट में शाह ने कहा, '‘उत्तराखंड के जंगलों में आग के संबंध में, मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली ।'’

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमे और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।

इससे पहले, मुख्यमंत्री रावत ने फोन कर गृह मंत्री को जंगलों में लगी आग की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई थी ।

रावत ने कहा कि वनों की आग से न सिर्फ वन संपदा की हानि हो रही है, बल्कि वन्यजीवों को भी नुकसान हो रहा है ।

उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों की आपात बैठक तत्काल बुलाई गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वन संपदा सिर्फ राज्य की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की धरोहर है और इसे सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है ।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष सर्दियों में वर्षा सामान्य से कम हुई जिससे वनों में आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा