लाइव न्यूज़ :

शाह ने किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण से चर्चा की।

भाजपा मुख्यालय में घंटे भर चली इस बैठक में सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, अरूण सिंह सहित पार्टी के अन्य महासचिवों ने भी हिस्सा लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाह ने इस बैठक में पार्टी की ओर से कृषि कानूनों को लेकर किसानों के भ्रम दूर करने को लेकर चौपाल लगाने और संवाददाता सम्मेलन करने संबंधी तय की गई कार्यक्रमों की समीक्षा की।

राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार ने जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है। इसके तहत 700 चौपाल और 700 संवाददाता सम्मलन आयोजित करने की योजना है।

ज्ञात हो कि किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर शाह लगातार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने किसान नेताओं के साथ भी बैठक की थी।

यह बैठक ऐसे दिन हुई है जब उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से किसानों के आन्दोलन की वजह से आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसानों को अहिंसक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

साथ ही न्यायालय ने कहा कि वह इन विवादास्पद कृषि कानूनों के संबंध में कृषि विशेषज्ञों, किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों की एक निष्पक्ष तथा स्वतंत्र समिति गठित करने पर विचार कर रहा है।

ज्ञात हो किे किसानों की मांगों के सिलसिले में सरकार ओर कसान नेताओं के बीच अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। किसान संगठन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर