लाइव न्यूज़ :

शाह ने श्रीनगर से शाहजाह के बीच सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां शेख उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्रीनगर-शारजाह की पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे 11 साल बाद फिर से घाटी और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सीधे हवाई संपर्क की शुरुआत हो गई।

'गो फर्स्ट' द्वारा संचालित उड़ान भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई और रात 9 बजे के आसपास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतरने वाली है।

शाह ने यहां राजभवन से डिजिटल माध्यम से उड़ान को हरी झंडी दिखाई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 14 फरवरी, 2009 को श्रीनगर हवाई अड्डे से दुबई के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण इस साप्ताहिक सेवा को बंद कर दिया गया था।

पहले गोएयर के नाम से जानी जाने वाली गो फर्स्ट श्रीनगर से सीधी अंतरराष्ट्रीय यात्री और मालवाहक उड़ान का संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन है। यह श्रीनगर और शारजाह के बीच एक सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करेगी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से श्रीनगर और यूएई के बीच व्यापार तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह