लाइव न्यूज़ :

शाह फैसल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा आई सामने, लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

By भाषा | Updated: January 11, 2019 18:26 IST

अलगाववादी नेता मीरवाइज ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार द्वारा कश्मीरियों का बगैर उकसावे के की जा रही हत्या के खिलाफ विरोध जताते हुए शाह फैसल के इस्तीफा देने के रूख का स्वागत करता हूं।’’

Open in App

आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि वह आगामी संसदीय चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन ‘‘फिलहाल’’ किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

सिविल सेवा परीक्षा 2009 में टॉपर रहे फैसल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस में शामिल होने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि शासन में मिले अनुभवों को वहां कोई उपयोग नहीं हो सकता।

फैसल ने कश्मीर में बगैर उकसावे के होने वाली हत्याओं और भारतीय मुसलमानों को कथित तौर पर हाशिये पर डाले जाने के खिलाफ विरोध जताते हुए सोशल मीडिया के जरिए नौ जनवरी को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

फैसल सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले प्रथम कश्मीरी थे, जिसे लेकर वह चर्चित रहें।

सूत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की डिग्री रखने वाले और 2010 बैच के आईएएस अधिकारी फैसल के नेशनल कांफ्रेंस में शामिल होने की संभावना है और वह बारामुला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके (फैसले के) इस्तीफे से नौकरशाही को नुकसान हुआ है जबकि राजनीति को लाभ मिलेगा।

वहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी फैसल के इस्तीफे का स्वागत किया।

मीरवाइज ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार द्वारा कश्मीरियों का बगैर उकसावे के की जा रही हत्या के खिलाफ विरोध जताते हुए शाह फैसल के इस्तीफा देने के रूख का स्वागत करता हूं।’’ 

टॅग्स :उमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं