लाइव न्यूज़ :

शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास के मुद्दे पर की गुजरात सरकार से चर्चा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:10 IST

Open in App

गांधीनगर, 21 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में 122 आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास के मुद्दे पर सोमवार को गुजरात सरकार के साथ चर्चा की।

दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राजस्व मंत्री कौशिक पटेल और स्थानीय विधायक भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक की और मुद्दे पर बात की।

शाह ने संवाददाताओं से कहा कि गांधीनगर में सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्य की राजधानी स्थित आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 122 आवासीय कॉलोनी हैं। इनके पुनर्विकास में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं। मैंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राजस्व मंत्री कौशिक पटेल और विधायक भूपेंद्रभाई से इस बारे में चर्चा की।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात सरकार प्रशासनिक बाधाओं को हटाने की दिशा में काम करेगी जिससे कि 25 साल से अधिक पुरानी इन सभी कॉलोनियों का पुनर्विकास हो सके और लगभग 19 हजार परिवारों को अच्छे वातावरण में नए मकानों में रहने का अवसर मिल सके।’’

शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य के लिए राज्य और केंद्र सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने इस तरह की चार परियोजनाओं-तीन फ्लाईओवर और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

शाह ने कहा कि 44 किलोमीटर लंबा गांधीनगर-सरखेज राजमार्ग यातायात जाम की समस्या का सामना कर रहा था। इसके समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने 864 करोड़ रुपये की लागत से राजमार्ग को छह लेन का करने का कदम उठाया। उन्होंने कहा कि मार्ग पर छह ओवर ब्रिज होंगे जिनमें से चार पर काम पूरा हो गया है और इनमें से दो का सोमवार को उद्घाटन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे