लाइव न्यूज़ :

शाह ने नंदीग्राम में किया रोडशो

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:01 IST

Open in App

नंदीग्राम (पं बंगाल), 30 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हाई प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में मंगलवार को बड़ा रोडशो किया।

फूलों और भाजपा के झंड़ों से सजी एक लॉरी पर खड़े शाह ने पूर्व मिदनापुर विधानसभा क्षेत्र में बेथुरिया और रायपाड़ा के बीच चार किलोमीटर के रास्ते पर उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके साथ टीएमसी से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी भी थे।

रोडशो को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारों के बीच यह रोडशो तंग गलियों से गुजरा।

रोडशो में कई लोगों को वीडियो बनाते और सेल्फी खींचते देखा गया।

सभी की निगाहें नंदीग्राम पर टिकी हुई हैं जहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे प्रचार खत्म होना है। यहां एक अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?