लाइव न्यूज़ :

शाह ने ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:37 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को शहर के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र गए, जिसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है।

शाह ने दक्षिण कोलकाता के इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तथा अभिनेता रुद्रनिल घोष के लिये समर्थन मांगा । इस क्षेत्र में अच्छी-खासी संख्या में गुजराती लोग रहते हैं।

महिलाओं ने शाह के माथे पर तिलक लगाकर और शंख बजाकर उनका स्वागत किया। शाह ने घर घर जाकर लोगों को पार्टी की प्रचार सामग्री वितरित की और अपनी पार्टी के लिये समर्थन मांगा।

इस दौरान शाह ने हाथ जोड़कर स्थानीय निवासियों से 'कमल चिन्हो मी वोट दीजिये' यानी कमल को वोट देने की अपील की।

भवानीपुर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से चुनाव लड़ती रही थीं। लेकिन इस बार उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा।

रुद्रनिल के अलावा तारकेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी कार्यकर्ता और राज्य के नेता भी शाह के साथ मौजूद थे।

इस दौरान शाह क्षेत्र के बाकुलबागन और नजदीकी इलाकों में गए। पुलिस कमांडो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम को बाधित किये बिना सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किये।

शाह ने वहां से जाने से पहले पत्रकारों से कहा, ''मेरी बात लिख लीजिये। भाजपा अन्य सीटों की तरह ही भवानीपुर सीट पर भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली है।''

इसके बाद शाह ने भवानीपुर के जस्टिस चंद्रमधाब रोड इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता समरेन्द्र प्रसाद बिस्वास के घर में शाकाहारी बंगाली भोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा