लाइव न्यूज़ :

शाह को लुधियाना विस्फोट के बारे में जानकारी दी गई, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शाह को लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट और पंजाब में कानून-व्यवस्था की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक पत्र में पंजाब सरकार से घटना का ब्योरा देते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने को कहा।

अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के बारे में सूचित करने और यह भी बताने को कहा कि विस्फोट में संभवत: कौन शामिल हो सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम ने फोरेंसिक विश्लेषण के लिए विस्फोट स्थल का दौरा किया।

माना जा रहा है कि शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी विस्फोट और राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में बात की।

अदालत परिसर के दूसरे तल पर हुए विस्फोट में परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी और वहां पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों के कांच टूट गये।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम विस्फोट स्थल से नमूने एकत्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू