लाइव न्यूज़ :

शाह ने मध्य प्रदेश को क्रायोजेनिक टैंकर और ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया : चौहान

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:31 IST

Open in App

भोपाल, 28 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश को क्रायोजेनिक टैंकर और ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा हुई। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश को क्रायोजेनिक टैंकर और ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराने की बात कही। कोविड-19 की चुनौती में सतत सहयोग हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का हृदय से धन्यवाद।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में छोटे-बड़े मिलाकर 58 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। अस्पताल ऑक्सीजन की कमी की सूचना 6 घंटे पहले दें ताकि समय पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा सके।’’

चौहान ने कहा कि कोविड देखभाल केन्द्र में 29 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं, जरूरत होने पर और बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि आठ में से सात ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुए और 4000 ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने के ऑर्डर भी दिये जा चुके हैं।

चौहान ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण के संबंध में प्रभारी मंत्रीगण, अधिकारी और विभागों को निर्देश दिया।

इसी बीच, चौहान ने कोरोना नियंत्रण के संबंध में बुधवार को कोविड प्रभारी मंत्रियों, कमिश्नर, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं जिले में आपदा प्रबंधत समूह के सदस्यों से वर्चुअली चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक संभाग में अधिकतम छह माह में एक-एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाये। उसके लिए स्थान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पीथमपुर में पुराने गैस प्लांट को सुधारा गया है, जिससे 30 से 32 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त होगी। मालनपुर में भी ऐसे ही प्रयास किये गये हैं। बीना रिफायनरी में ऑक्सीजन तो है लेकिन उसे टैंकर में नहीं भरा जा सकता है। अत: वहीं पर हॉस्पिटल निर्माण काराया जा रहा है।

चौहान ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हम रेल, सड़क और वायु मार्ग से जरूरी ऑक्सीजन प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के साथ समन्वय कर आपूर्ति के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित