लाइव न्यूज़ :

शाह ने अहमदाबाद के अधिकारियों से सितंबर तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति को टीके की पहली खुराक लगाने को कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:48 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद जिले के अधिकारियों से शनिवार को कहा कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज गति से चलाएं ताकि 30 सितंबर तक हर पात्र व्यक्ति को टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह ने अहमदाबाद जिलाधिकारी कार्यालय में जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। शाह का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर इसी जिले में आता है। बैठक में अन्य सांसद, राज्य के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘शाह ने जिले में कोविड रोधी टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि वे अभियान तेज गति से चलाएं ताकि 30 सितंबर तक 100 फीसदी लाभान्वितों को टीके की पहली खुराक लग जाए। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया कि बस्तियों तथा जिले के अन्य हिस्सों में विशेष शिविर लगाए जाएं, जहां अभी कम लोगों का टीकाकरण हुआ है।’’ उनके मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेष शिविर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, एनएफएसए आदि योजनाओं का लाभ गरीबों को पहुंचाने के लिहाज से भी उपयोगी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील