लाइव न्यूज़ :

शाह ने किसानों से बुराड़ी मैदान जाने की अपील की; कहा- उनके वहां पहुंचते ही सरकार वार्ता को तैयार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नंवबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से अपील की कि वे अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी मैदान में चले जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के निर्धारित स्थल पर जाते ही केंद्र सरकार उनके साथ वार्ता करने के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने उत्तरी दिल्ली के निरंकारी मैदान में पानी, शौचालय और चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था की है ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो और वे वहां लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर सकें।

गृह मंत्रालय के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर शाह की अपील को पोस्ट किया गया है। यह अपील हिंदी में की गई है।

शाह ने अपनी अपील में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से, पंजाब और हरियाणा तथा देश के कुछ अन्य हिस्सों के किसान दिल्ली की सीमा पर आए हुए हैं। किसान कल से ही दिल्ली की सीमा के पास दो प्रमुख राजमार्गों पर इकट्ठा हो गए हैं। किसानों को भारी ठंड के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अन्य लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हमारे किसान भाइयों से मेरी विनम्र अपील है कि सरकार ने दिल्ली के बुराड़ी में आपके लिए उचित व्यवस्था की है, जहाँ आप अपना प्रदर्शन कर सकते हैं।’’

शाह ने कहा कि किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं पर विस्तृत बातचीत के लिए केंद्र सरकार की ओर से 3 दिसंबर को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ किसान यूनियनों और किसानों ने मांग की है कि वार्ता तीन दिसंबर के बजाय तुरंत आयोजित की जाए। इसलिए, मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही आप मैदान में (बुराड़ी) पहुंचेंगे, केंद्र सरकार आपके साथ चर्चा के लिए तैयार है।’’

शाह ने यह भी कहा कि 13 नवंबर को नई दिल्ली में उनकी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री और रेल मंत्री ने भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो