लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री सेल्सियस हुआ

By भाषा | Updated: January 15, 2021 12:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरा छाए रहने से सफदरजंग में दृश्यता घट कर 201 मीटर और पालम में 300 मीटर रह गई।

शनिवार को शहर के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी के अनुसार, "बहुत घना" कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। "घने" कोहरे के मामले में, दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच, "मध्यम स्तर" के कोहरे में दृश्यता 201 से 500 मीटर के बीच और "हल्का" कोहरे में दृश्यता 501 से 1,000 मीटर के बीच रहती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-उत्तरपश्चिमी हवाओं से बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो गई। इसके अलावा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।

एक जनवरी को, शहर में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 वर्ष में इस महीने के लिए सबसे कम था।

शहर की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी "गंभीर" श्रेणी में रही।

सरकारी एजेंसियों ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदूषक तत्त्वों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल मौसम होने के कारण बृहस्पतिवार को "गंभीर" श्रेणी में चला गया।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 460 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 24 घंटे की औसत एक्यूआई 429 था।

एजेंसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल