लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरा छाए रहने से सफदरजंग में दृश्यता घट कर 201 मीटर और पालम में 300 मीटर रह गई।

शनिवार को शहर के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-उत्तरपश्चिमी हवाओं से बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो गई। इसके अलावा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।

एक जनवरी को, शहर में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 वर्षों में इस महीने के लिए सबसे कम था।

दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया, क्योंकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बादल छाए रहे।

हालांकि, नवीनतम विक्षोभ की वापसी के बाद सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के शुरू होने से तापमान गिरना शुरू हो गया।

शहर की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी "गंभीर" श्रेणी में रही।

सरकारी एजेंसियों ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदूषक तत्त्वों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल मौसम होने के कारण बृहस्पतिवार को "गंभीर" श्रेणी में चला गया।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 460 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 429 था।

श्रीवास्तव ने कहा कि हवा की गति धीमी हो गई है और हवा में नमी ने प्रदूषकों को भारी बना दिया है।

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने कहा कि हवा की कम गति प्रदूषकों के फैलाव के लिए बेहद प्रतिकूल होती है।

एजेंसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता में और गिरावट होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग