लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया घना कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसम्बर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने से बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पालम इलाके में छाये घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। वहीं तापमान के शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान ‘‘ मध्यम से घना ’’ कोहरा छाने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार नमी के अधिक होने, हवा की धीमी गति होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

श्रीवास्तव ने कहा कि 26 दिसम्बर तक इसमें कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है।

शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 427 था। बुधवार का 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 433 और मंगलवार का 418 था।

वहीं पड़ोसी शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 450, गाजियाबाद में 442, ग्रेटर नोएडा में 454 और नोएडा में 448 दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित