लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया घना कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसम्बर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पालम इलाके में छाये घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई थी ।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने तथा तापमान के शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान ‘‘ मध्यम से घना ’’ कोहरा छाने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार नमी के अधिक होने, हवा की धीमी गति होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

श्रीवास्तव ने कहा कि 26 दिसम्बर तक इसमें कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है।

शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 427 था। बुधवार का 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 433 और मंगलवार का 418 था।

वहीं पड़ोसी शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 450, गाजियाबाद में 440, ग्रेटर नोएडा में 448 और नोएडा में 441 दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट