लाइव न्यूज़ :

शान अपने लोकप्रिय गीत 'तन्हा दिल' का नया संस्करण रिलीज करेंगे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:02 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर दिग्गज गायक शान अपने सुपरहिट गाने ‘‘तन्हा दिल’’ का एक नया संस्करण जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस लोकप्रिय गीत का यह संस्करण मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर केंद्रित होगा।

‘‘तन्हा दिल’’ वर्ष 2000 में पहली बार रिलीज हुआ था, जिसके बाद यह देश के पॉप जगत में बेहद लोकप्रिय साबित हुआ था।

शान ने कहा कि वह काफी समय से इस लोकप्रिय गाने का नया संस्करण बनाने के बारे में सोच रहे थे। उनका मानना है कि यही सही समय है जब गाने का नया संस्करण जारी किया जाए, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा।

शान (49) ने एक बयान में कहा, ‘‘संयोग से यह पहले ट्रैक के 20 साल बाद हो रहा है। हमने एक नाजुक विषय पर संवेदनशील तरीके से अपना संदेश कहने की कोशिश की है और मुझे उम्मीद है कि लोग गाने का आनंद लेने के अलावा इस संदेश को भी आत्मसात करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य एक बहुत ही कठिन एवं संवेदनशील विषय है।’’

‘‘तन्हा दिल’’ गाने का नया संस्करण 27 अक्टूबर को रिलीज होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos