लाइव न्यूज़ :

एसजीटीएफ रणनीति से ओमीक्रोन स्वरूप का जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी: शोधकर्ता

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:52 IST

Open in App

नागपुर, चार दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच शोधकर्ता आरटी-पीसीआर किट का उपयोग करके कोरोना संक्रमित नमूनों के जीनोम अनुक्रमण पर जोर दे रहे हैं। आरटी-पीसीआर किट कोविड स्वरूप का पता लगाने के लिए 'एस' जीन टारगेट फेल्योर (एसजीटीएफ) रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।

भारत में ‘कोविड-19 डायग्नोस्टिक्स’ के प्रमुख शोधकर्ताओं में से एक वैज्ञानिक कृष्ण खैरनार ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि परीक्षण वायरस के "एकाधिक जीन" को लक्षित करते हैं, ताकि विभिन्न प्रकार के स्वरूप को कवर किया जा सके।

नागपुर स्थित सीएसआईआर-नीरी के खैरनार ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन स्वरूप वाले मामले में जीन में उत्परिवर्तन के कारण थर्मोफिशर के टाक पाथ आरटी-पीसीआर परीक्षण में ‘एस’ जीन का पता नहीं चल रहा है, जबकि अन्य जीन टार्गेट – ओआरएफ जीन और एन जीन- का पता लगाया जा रहा है। इसे ‘एसजीटीएफ पॉजिटिव केस’ कहा जाता है।’’

खैरनार ने आगे बताया कि ‘एसजीटीएफ रणनीति’ उन पॉजिटिव नमूनों को लेने पर केंद्रित है, जिनमें आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम 'एस' जीन निगेटिव परिणाम दिखाते हैं, लेकिन ओआरएफ और एन जीन पॉजिटिव परिणाम।

उन्होंने कहा कि एसजीटीएफ रणनीति आरटी-पीसीआर चरण में एक प्रकार से शुरुआती जांच के रूप में काम करेगी और कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमित नमूनों की जांच में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह