लाइव न्यूज़ :

एसजीपीसी ने केंद्र से राजोआना की दया याचिका पर जल्द फैसले का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:28 IST

Open in App

अमृतसर, 21 सितंबर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को केंद्र से बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया, जिसे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी।

एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि राजोआना की बहन कमलदीप कौर ने उनसे मुलाकात की और इस मामले में केंद्र से संपर्क करने को कहा।

पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल राजोआना को 1995 में पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर हुए एक विस्फोट में शामिल होने के लिए दोषी करार दिया गया था, जिसमें कांग्रेस नेता बेअंत सिंह और 16 अन्य की मौत हो गई थी।

केंद्र ने इस साल फरवरी में उच्चतम न्यायालय को बताया था कि बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दी गई मौत की सजा को कम करने के अनुरोध वाली राजोआना की याचिका से संबंधित मामला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास विचाराधीन है और इस पर एक फैसला लिया जाएगा।

एसजीपीसी प्रमुख ने कमलदीप कौर को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगी। उन्होंने केंद्र से राजोआना की दया याचिका के मामले में जल्द फैसला लेने की अपील की।

एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब