लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को विभिन्न सेवाएं मुहैया करा रही है एसजीपीसी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:01 IST

Open in App

अमृतसर, 28 दिसम्बर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष जागीर कौर ने सोमवार को कहा कि एसजीपीसी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विभिन्न बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लंगर और अन्य सेवाएं मुहैया करा रही है।

कौर ने कहा कि हरियाणा में एसजीपीसी 'गुरुद्वारों' से दिल्ली की सीमाओं पर 'लंगर' प्रदान करने के अलावा, वहां आवास सुविधा, चिकित्सा सहायता और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के सदस्यों द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर समय-समय पर इन सेवाओं की निगरानी की जाती है।

पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों के हजारों किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सीमा बिंदुओं के पास एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि ये कानून किसानों के हित में हैं।

दिल्ली पहुंचे एसजीपीसी के सदस्य गुरिंदरपाल सिंह रणीके ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि 'सेवादार' इन सेवाओं को प्रदान करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

रणीके ने कहा कि किसानों के रहने के लिए, वाटरप्रूफ टेंट, गद्दे और रजाई प्रदान की गई हैं, जबकि तीन मेडिकल टीमों को भी वहां तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि 'लंगर' दिल्ली की टिकरी और सिंघू बॉर्डर के पास और अंबाला में चल रहा है। रणीके ने कहा कि एसजीपीसी के तहत विभिन्न 'गुरुद्वारों' के कर्मचारी बड़ी संख्या में दिल्ली में तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे