लाइव न्यूज़ :

एसजीपीसी किसानों के आंदोलन को धार्मिक रंग दे रही : भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल

By भाषा | Updated: March 10, 2021 15:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किसानों के मौजूदा आंदोलन में सिखों के शीर्ष धार्मिक संगठन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा निभायी गयी भूमिका की बुधवार को निंदा की।

एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को भेजे एक पत्र में ग्रेवाल ने कौर के एक हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की सुविधा के लिए एसजीपीसी ने टिन के अस्थायी शेड बनाने और पंखे मुहैया कराने का फैसला किया है। यह पत्र मीडिया को भी जारी किया गया।

कौर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए ग्रेवाल ने कहा है, ‘‘एसजीपीसी की मुख्य भूमिका गुरुद्वारे का प्रबंधन करना है। धार्मिक संगठन होने के नाते किसानों के संगठन में शिरकत करना ‘सिख गुरुद्वारा कानून, 1925’ और ‘1925 के पंजाब एक्ट आठ’ के खिलाफ है। किसान संगठन में सभी जाति और धर्म के लोग हैं। एसजीपीसी अपनी हद से बाहर जाकर यह सब करते हुए किसान आंदोलन को धार्मिक रंग दे रही है जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है।’’

पंजाब के कई बार अस्थिरता के दौर का सामना करने का उल्लेख करते हुए ग्रेवाल ने कहा, ‘‘आपके जैसी जिम्मेदार व्यक्ति जो कि एसजीपीसी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद संभाल रही हैं, किसी भी तरह के विवादास्पद बयान के पंजाब की शांति के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं।’’

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने कहा, ‘‘आंदोलन को धार्मिक रंग देने के लिए इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।’’ उन्होंने कौर से अपील की है कि एसजीपीसी को ऐसी किसी भी गतिविधि से परहेज करना चाहिए जो एक धार्मिक संस्थान की मर्यादा के विपरीत है और किसानों के आंदोलन से दूर रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है