लाइव न्यूज़ :

एसजीपीसी ने 1984 सिख-विरोधी दंगो पर बनी वेब सीरिज ‘ग्रहण’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:36 IST

Open in App

अमृतसर, 21 जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने 1984 के दंगों पर बनी वेब सीरिज ‘ग्रहण’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि इसमें एक सिख किरदार को ‘‘आपत्तिजनक तरीके’’ से दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सीरिज पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सीरिज 24 जून को ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ मंच पर रिलीज होने वाली है।

कौर ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ 1984 के सिख नरसंहार पर बनी वेब सीरिज ‘ग्रहण’ में एक सिख किरदार को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वेब सीरिज में, एक सिख किरदार पर सिख नरसंहार का आरोप लगाया जा रहा है जो बेहद निंदनीय और मनगढ़ंत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वेब सीरिज ‘ग्रहण’ के निर्माता अजय जी. राय और ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ के प्रमुख एवं अध्यक्ष सुनील रेयान को नरसंहार की चश्मदीद निरप्रीत कौर ने एक कानूनी नोटिस भी भेजा है। एसजीपीसी उस नोटिस का समर्थन करता है। वेब सीरिज के जरिए सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है, जिससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। ऐसी फिल्में समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए, सरकार को ऐसे आपत्तिजनक तथा संवेदनशील चलन पर रोक लगाने के लिए कड़े सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम लागू करने चाहिए।’’

कौर ने भारत सरकार से मांग की कि वह सेंसर बोर्ड में सिख प्रतिनिधियों को शामिल करे ताकि किसी भी फिल्म में सिखों और सिख धर्म से जुड़े विवादित दृश्यों को हटाया जा सके।

एसजीपीसी की अध्यक्ष ने ‘ग्रहण’ के निर्माता और ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ के प्रमुख को आगाह किया कि अगर आपत्तिजनक वेब-सीरिज रिलीज की गई तो, एसजीपीसी भी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

इस बीच, बीबी जागीर कौर ने दिल्ली में पंजाबी बाग के पास एक पार्क में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के जैसे ही एक निर्माण की निंदा की। उन्होंने कहा कि सिख दुनिया में कहीं भी स्वर्ण मंदिर जैसे दिखने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाशत नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह