लाइव न्यूज़ :

केरल में एसएफाई के छात्र कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:05 IST

Open in App

अलप्पुझा, 15 अप्रैल जिले के पास पदायनीवट्टोम में बुधवार की रात मंदिर उत्सव के दौरान 15 साल के एक लड़के की चाकू मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्र कार्यकर्ता, अभिमन्यु की विशु की रात करीब 10 बजे चाकू मार कर कथित तौर पर आरएसएस सदस्यों ने हत्या कर दी।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, “ हमने मामले में आरोपी, स्थानीय निवासी सजय दत्त के भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपी को अभी नहीं पकड़ा जा सका है, उसकी तलाश जारी है।”

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 10वीं के छात्र, अभिमन्यु की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए वल्लीकुन्नम इलाके में हड़ताल बुलाई है।

वह राज्य में जारी 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाला था।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हमलावर उसके बड़े भाई, डीवाईएफआई कार्यकर्ता की तलाश में आए थे लेकिन अभिमन्यु पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अभिमन्यु के पिता अंबिली कुमार ने कहा, “वह मेरा दूसरा बेटा है। उसकी मां की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह महज 15 साल का था। वह स्कूल में एसएफआई का कार्यकर्ता हो सकता है क्योंकि वह एक वामपंथी परिवार से था। मुझे समझ नहीं आता कि उसकी हत्या क्यों की गई।’’

चरूमूद इलाके के माकपा के सचिव बी इनु ने मीडिया से कहा कि यह सोच समझकर की गई हत्या है।

उन्होंने कहा, “वह एसएफआई कार्यकर्ता था। यह भाजपा और आरएसएस द्वारा सोच समझकर की गई हत्या है।”

इस बीच, भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह किसी भी तरह हत्या से जुड़ी नहीं है।

अभिमन्यु सातवां वामपंथी कार्यकर्ता है जिसकी पिछले आठ महीनों के दौरान राज्य में हत्या हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया