लाइव न्यूज़ :

सेशल्स का संपर्क अधिकारी भारतीय नौसेना के सूचना एकीकरण केंद्र में तैनात

By भाषा | Updated: October 25, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर सेशल्स के एक संपर्क अधिकारी को सोमवार को भारतीय नौसेना के सूचना एकीकरण केंद्र (आईएफसी) में तैनात किया गया, जो हिंद महासागर में जहाजों के आवागमन और अन्य गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है।

अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही सेशल्स ब्रिटेन, अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, जापान और फ्रांस जैसे देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है, जो गुड़गांव स्थित इस केंद्र में अधिकारियों की तैनाती कर सकता है।

भारतीय नौसेना ने 2018 में सूचना एकीकरण केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) की स्थापना की, ताकि समान विचारधारा वाले देशों के साथ सहयोगात्मक ढांचे के तहत जहाजों के आवागमन के साथ-साथ क्षेत्र में अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर प्रभावी ढंग से नज़र रखी जा सके।

आईएफसी-आईओआर ने ट्वीट किया, ‘‘सेशल्स के पहले अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी (आईएलओ) को भारत में सेशल्स के उच्चायुक्त टी सेल्बी पिल्ले की उपस्थिति में शामिल किया गया। आईएलओ हमारे सहयोगी उद्यम के सबसे महत्वपूर्ण लोगों में से एक है।’’

केंद्र में अधिकारी की तैनाती भारत और सेशल्स के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में की गई है।

फरवरी में, ऑस्ट्रेलिया ने आईएफसी में एक संपर्क अधिकारी की तैनाती की थी।

हिंद महासागर भारत के सामरिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है। चीन इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

चीनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू