लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर दलित युवती का यौन उत्पीड़न

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:02 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 19 मार्च उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय एक दलित युवती के साथ दो साल तक कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

बांदा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि महोबा जिले के मौदहा क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की 22 वर्षीय एक युवती यहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने बृहस्पतिवार की शाम एक शिकायत दर्ज करवाई।

शुक्ला के अनुसार, शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाला हमीरपुर जिले का युवक उत्कर्ष सचान (25) पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न दुष्कर्म करता रहा और अब शादी का दबाव डालने पर युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि एक माह पूर्व आरोपी की सरकारी नौकरी लग गयी और वह कानपुर चला गया है।

एसएचओ ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर उत्कर्ष सचान के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीम हमीरपुर और कानपुर भेजी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल