लाइव न्यूज़ :

CJI रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के पति-देवर दिल्ली पुलिस में पुन: बहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 08:52 IST

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के पति-देवर का निलंबन आदेश रद्द कर दिया गया है।  पिछले सप्ताह दोनों को बहाल कर दिया गया था, लेकिन उनके खिलाफ विभागीय जांच अभी भी लंबित है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने  मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के आरोप पर क्लीन चिट दे दी थीसमिति ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के पति और देवर को दिल्ली पुलिस में पुन बहाल कर दिया गया है। दोनों व्यक्ति दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। महिला के पति और पति के भाई को 28 दिसंबर 2018 को साल 2012 में हुए एक कॉलोनी के झगड़े के लिए दर्ज हुए मामले के चलते निलंबित कर दिया गया था।

यौन उत्पीड़न के मामले में छह मई को सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने  मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के आरोप पर क्लीन चिट दे दी थी सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस इंदु मल्होत्रा इस जांच समिति की सदस्य थे। समिति ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, महिला के पति-देवर का निलंबन आदेश रद्द कर दिया गया है।  पिछले सप्ताह दोनों को बहाल कर दिया गया था, लेकिन उनके खिलाफ विभागीय जांच अभी भी लंबित है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, महिला ने चीफ जस्टिस गोगोई पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को हलफनामा भेजा था। बाद में शीर्ष कोर्ट में तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने इस मामले की सुनवाई की थी। चीफ जस्टिस ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि शिकायत करने वाली महिला के पीछे कुछ बड़ी ताकतें खड़ी हैं जो शीर्ष कोर्ट को अस्थिर करना चाहती हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया