लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने जांच पूरी करने के लिए और छह सप्ताह का समय दिया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:15 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून मद्रास उच्च न्यायालय ने एक निलंबित विशेष डीजीपी के खिलाफ एक अधीनस्थ महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के एक मामले की जांच पूरी करने के लिए शुक्रवार को जांच अधिकारी को और छह सप्ताह का समय दे दिया।

अदालत ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था और न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश के सामने पेश हुए जांच अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक विभाग से कुछ विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और यह कार्य तीन हफ्ते में कर लिया जायेगा।

जांच अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65 बी के तहत जरूरी प्रमाण पत्र भी एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने और अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट पेश करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

महाधिवक्ता आर षण्मुगासुंदरम ने कहा कि जहां तक आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट का सवाल है, वह पहले ही गृह सचिव को सौंपी जा चुकी है और उसके आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।

न्यायाधीश ने कहा कि अदालत ने 30 अप्रैल के आदेश में छह सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश दिया था और इस अवधि में जांच पूरी न होने के संबंध में जांच अधिकारी द्वारा बताए गए कारणों से वह संतुष्ट हैं।

जांच लगभग पूरी हो चुकी है और अब मात्र कुछ रिपोर्ट संकलित करना बाकी है जिसके बाद संबंधित अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस मामले में अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे