लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में यौन अपराधों के मामलों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:26 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 13 नवंबर तिरुपति में 29वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद (एसजेडसी) की रविवार को होने वाली बैठक में बलात्कार और बाल यौन शोषण (पॉक्सो अधिनियम) के मामलों के शीघ्र निपटान के लिए ‘फास्ट-ट्रैक’ विशेष अदालतों का संचालन और ऐसे मामलों में निर्धारित 60 दिनों के भीतर जांच पूरी करना चर्चा के प्रमुख मुद्दे होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसजेडसी बैठक के एजेंडा में इस मामले को प्राथमिकता वाले विषय के तौर पर सूचीबद्ध किया है क्योंकि ऐसे मामलों में जांच निर्धारित समय में पूरी होने की दर कम होने को लेकर चिंता है।

केंद्र ने 2018 में आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 2018 लागू किया था, जिसमें 12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार में मौत की सजा सहित यौन अपराध के लिए कड़े प्रावधान थे। साथ ही, दंड प्रक्रिया संहिता में संशोधन ने ऐसे मामलों में जांच पूरी करने के लिए दो महीने की समय सीमा निर्धारित की थी।

एजेंडा विवरण में बताया गया है कि एसजेडसी की स्थायी समिति ने अपनी हालिया बैठक में, कई राज्यों के संबंध में मामलों की जांच निर्धारित समय-अवधि के भीतर पूरी होने की दर कम होने पर चिंता व्यक्त की और सदस्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को समय पर मामलों की जांच पूरी करने के लिए गंभीर प्रयास करने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल