लाइव न्यूज़ :

महिला का यौन शोषण, हरियाणवी गायक समेत चार पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:32 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 15 दिसंबर जुलाना थाना पुलिस ने हथियार की जोर पर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने, उसका वीडियो बनाने, उसे ब्लैकमेल करने आदि के सिलसिले में एक हरियाणवी गायक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का स्टूडियो है, वहां काम करने वाले गौरव ने उससे मां की बीमारी का बहाना बनाकर 48 हजार रुपए उधार लिए थे। जब उसने पैसे उधार मांगे तो गौरव ने उसे छत पर बुलाया।

शिकायत के अनुसार, छत पर मौजूद विकास ने हथियार के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। दीपक नामक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार किया। यौन शोषण का यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक जारी रहा।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने जब मासूम शर्मा को इस बारे में बताया तो उसे धमकियां दी गईं।

जुलाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गौरव, विकास, दीपक, मासूम शर्मा के खिलाफ यौन शोषण करने, सहयोग करने तथा धमकी देने आदि का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो