लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स के बदले 15 वर्षीय लड़की का यौन शोषण, दो मुख्य आरोपियों समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:53 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 जनवरी ड्रग्स के बदले यहां 15 वर्षीय लड़की के यौन शोषण का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान अमन वर्मा और आकाश उर्फ गजनी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की फिलहाल शहर के एक नशामुक्ति केंद्र में है और ड्रग्स के बदले उसका कथित यौन शोषण करने वाले दोनों आरोपी उसके परिचित हैं।

रघुवंशी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को करीब छह महीने पहले ब्राउन शुगर तथा शराब का नशा कराया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

एएसपी ने बताया कि किशोरी को ड्रग्स की लत लगाने के बाद अमन और गजनी ने पिछले छह महीने के दौरान शहर के एक होटल में भी उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया। लेकिन ड्रग्स की जरूरत और शर्म के कारण वह परिजनों को आपबीती सुनाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

उन्होंने बताया, "नशामुक्ति केंद्र में पुलिस की काउंसलिंग के दौरान लड़की ने ड्रग्स के बदले अपने यौन शोषण की बात बताई।"

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के साथ ही भारतीय दंड विधान के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमन और गजनी को ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है