लाइव न्यूज़ :

महिला द्वारा यौन शोषण से परेशा युवक की की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:57 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), चार अप्रैल जिले में एक महिला द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किए जाने से परेशान होकर 18 साल के युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने 31 मार्च की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

युवक से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने करीब दो साल पहले उसके साथ यौन संबंध बनाए और दो साल से उसका यौन शोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा इंकार किए जाने पर महिला उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देती थी।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर पड़ोसी महिला तथा उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, और अन्य संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि महिला युवक का शारीरिक तथा मानसिक शोषण कर रही थी। जिससे परेशान युवक ने आत्महत्या की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद उसका बड़ा भाई और उसका साथी महिला के घर पहुंचे और उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के बड़े भाई तथा एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र