लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने मुंबई की सेक्स वर्कर्स के सामने खड़ी की मुश्किलें, सरकार से की इस बात की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 16:37 IST

एक सेक्स वर्कर ने कहा, 'हमें कोई राशन नहीं मिल रहा है। हमें केवल वहीं खाना मिलता है जो एनजीओ द्वारा हमें दिया जाता है।'

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में पुलिस सेक्स वर्कर्स को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दे रही है।ऐसे में मुंबई की सेक्स वर्कर्स को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक यौनकर्मी ने सरकार से आग्रह किया कि वे उन्हें कुछ पैकेज प्रदान करें।

कोरोनो वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों को आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है और रोजी-रोटी के जुगाड़ में परेशानी हो रही है। कुछ ऐसी ही परेशानी का सामना मुंबई की सेक्स वर्कर्स को भी करना पड़ रहा है।

मुंबई की यौनकर्मियों को लॉकडाउन के कारण अपनी और अपने परिवार की दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई एनजीओ इन यौनकर्मियों को खाना उपलब्ध करा रहे हैं।

एएनआई से बात करते हुए SAI (सोशल एक्टिविटीज इंटीग्रेशन) NGO के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत बांदेकर ने कहा, 'हम यहां कमाठीपुरा में भोजन वितरित करते हैं, क्योंकि अगर हम भोजन के पैकेट बांटते तो इनके लिए जीवित रहना बहुत मुश्किल होगा। लॉकडाउन में पुलिस उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दे रही है।'

एक सेक्स वर्कर ने कहा, 'हमें कोई राशन नहीं मिल रहा है। हमें केवल वहीं खाना मिलता है जो एनजीओ द्वारा हमें दिया जाता है।' एक अन्य यौनकर्मी ने सरकार से आग्रह किया कि वे उन्हें कुछ पैकेज प्रदान करें।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है, जबकि 109 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में 3666 सक्रिय मामले हैं, जबकि 292 लोग ठीक हो चुक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां