लाइव न्यूज़ :

सेक्स कांड : महिला के परिवार ने डीके शिवकुमार को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 00:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली की कथित संलिप्तता वाले ‘सेक्स कांड’ ने शनिवार को एक नया मोड़ लिया, जब वीडियो में कथित तौर पर दिख रही महिला के माता-पिता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार पर उनकी बेटी का इस्तेमाल करते हुए ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया।

जरकीहोली ने भी पहली बार शिव कुमार का नाम लेते हुए उनके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है। वह इस वीडियो क्लिप और इसकी लीक के पीछे किसी ‘महान नायक‘ (बडे़ नेता) का हाथ होने के बारे में संकेत दे रहे थे।

हालांकि शिवकुमार ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है क्योंकि वह इस महिला से कभी नहीं मिले हैं और जांच कर ली जाए।

इस घटनाक्रम के बाद महिला ने एक वीडियो बयान जारी किया और दावा किया कि उसके माता-पिता किसी के दबाव में आकर बोल रहे हैं तथा यह सब देखने के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने से डर रही है।

महिला ने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में एक न्यायाधीश के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, राज्य के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई, विपक्षी नेता सिद्धरमैया और शिवकुमार से मदद की गुहार भी लगाई।

महिला के माता-पिता और भाई इस कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष आज पेश हुए। अपहरण की उनकी शिकायत और वीडियो क्लिप के बारे में उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई।

महिला के पिता ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘...हमारे पास सबूत हैं, हमने एसआईटी के अधिकारियों से बात की और यह उन्हें सौंप दिया है, हम आपको(मीडिया को) भी यह देंगे। मेरी बेटी अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय की महिला के राजनीतिक इस्तेमाल का उदाहरण है। यदि हमारे परिवार को कुछ भी हुआ तो इसके लिए डी के शिवकुमार जिम्मेदार होंगे। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार किसी दबाव में नहीं है और उससे (महिला से) घर लौटने को कहा।

महिला के भाई ने भी आरोप लगाया कि इस सब के पीछे शिवकुमार का हाथ है और उसके पास इसका सबूत है।

महिला के भाई ने दावा किया, ‘‘उसने (महिला ने) कहा था कि डी के शिवकुमार उसे पैसे दे रहे हैं और गोवा भेज रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पाया है।

महिला की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किये जाने के कुछ घंटे बाद ही महिला और उसके परिवार के सदस्यों के बीच टेलीफोन पर की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से वह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि शिवकुमार ने उससे अपने घर नहीं जाने और उनका निर्देश मानने को कहा है।

ऑडियो क्लिप सामने आने पर कार्नाटक भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मांग की कि कांग्रेस शिवकुमार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘वह (जरकीहोली) हताशा में हैं, शायद कुछ दिक्कत हो, इसलिए वह ऐसा बोल रहे है। वह जो भी बोल रहे हैं, मैं जवाब नहीं दे सकता। कानून है, अधिकारी हैं, जांच करायी जाए। मुझे उससे कुछ लेना देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल