लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल : महिला ने कर्नाटक में मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, जरकीहोली से खतरे का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 मार्च पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल में एक और नया मोड़ आ गया है और अब एक असत्यापित चिट्ठी सामने आयी है। बताया जाता है कि वीडियो में कथित तौर पर नजर आई महिला ने इसके जरिए कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मामले की जांच अपनी निगरानी में कराने का अनुरोध किया है।

रविवार को लिखे गए तीन पन्नों के पत्र में महिला ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में उसे उत्पन्न खतरे पर संज्ञान ले, मामले की जांच कराए और राज्य सरकार को उसे सुरक्षा देने का निर्देश देते हुए उसे न्याय दें।

महिला ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी पूरी तरह से जरकीहोली के इशारों पर काम कर रही है और राज्य सरकार भी उनका बचाव कर रही है, ऐसे में उसे जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं रह गया है।

स्वयं के बलात्कार पीड़िता होने का दावा करते हुए महिला ने कुब्बन पार्क थाने में रमेश जरकीहोली के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला ने पत्र में कहा, ‘जरकीहोली बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह पहले भी मुझे सार्वजनिक रूप से धमकी दे चुके हैं कि वह अपने खिलाफ आरोपों को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’’

महिला ने कहा, ‘‘मैं पहले भी मुझे और मेरे माता-पिता को रमेश जरकीहोली से खतरा होने की बात कह चुकी हूं, वह बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं.... मैंने एसआईटी से अपने और अपने माता-पिता के लिए सुरक्षा की मांग भी की है।’’

महिला ने आरोप लगाया है कि अनुरोध करने पर भी एसआईटी ने अभी तक उसे या उसके माता-पिता को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो