लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल का नहीं पड़ेगा उपचुनावों पर असर : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:44 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 30 मार्च कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मंत्री रमेश जरकिहोली की कथित संलिप्तता वाले ‘सेक्स सीडी स्कैंडल’ का आगामी उपचुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने जरकिहोली से चुनाव प्रचार में शामिल होने का आह्वान किया।

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे कानून मंत्री बसावराज बोम्मई इस मामले की निष्पक्ष जांच करा रहे हैं...यह विदित है कि रमेश जरकिहोली के विरूद्ध अनावश्यक आरोप लगाये हैं, और यह भी चर्चा चल रही है कि दुर्भावना से ये आरोप लगाये गये हैं...देखते हैं और इंतजार करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कानून के दायरे में सभी कुछ का सामना करने को तैयार हैं... इसका (स्कैंडल का) उपचुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं जरकिहोली से सामने आने और चुनाव प्रचार में भाग लेने को कहूंगा।’’

मुख्यमंत्री बेलगाम लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंगला सुरेश अंगाडी के नामांकन पत्र भरने के समय मौजूद रहने के लिए यहां आये थे।

जरकिहोली ने तीन मार्च को जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उससे एक दिन पहले खबरिया चैनलों पर एक वीडियो क्लिप दिखाया था जिसमें कथित रूप से वह एक महिला से अंतरंग संबंध बनाते हुए नजर आ रहे थे।

जरकिहोली ने बार बार अपने को बेगुनाह एवं वीडियो को ‘फर्जी’ करार दिया है। इस क्लिप में नजर आ रही महिला ने उन पर सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके उसका ‘यौन ’ शोषण करने, धोख देने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है।

बेलगाम लोकसभा सीट, मास्की और बसावकल्याण विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव है। बेलगाम लोकसभा क्षेत्र बेलगावी के अंतर्गत है जो जरकिहोली का गृह जिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए