लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल : यह षड्यंत्र, मोहपाश का मामला लगता है - जदएस

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मार्च जदएस ने शनिवार को कहा कि पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली की संलिप्तता वाला कथित सेक्स स्कैंडल मोहपाश का मामला साबित हो रहा है। साथ ही पार्टी ने सच्चाई का पता लगाने के लिए राजनीतिक दबाव में आए बगैर मामले की निष्पक्ष जांच करने की पुलिस से अपील की है।

पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि इस सेक्स स्कैंडल ने देश के सामने कर्नाटक की सिर शर्म से झुका दिया। शुरुआत में जो मामला सेक्स स्कैंडल और यौन शोषण का लग रहा था वह षड्यंत्र जैसा लगने लगा है।

इसमें कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार का नाम भी आया है जिसके बाद यह मोहपाश का मामला लगने लगा है।

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा नीत क्षेत्रीय पार्टी ने कहा कि इसके कारण कर्नाटक को पूरे देश के सामने शर्मसार होना पड़ा है।

पार्टी ने कहा कि जिस प्रकार लगातार ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी किए गए हैं उससे तो ऐसा लगता है कि इसके पीछे किसी बड़े समूह का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू