लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल: रमेश जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगी: महिला

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 मार्च कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल मामले की जांच में उस समय एक नया मोड़ आ गया है जब कथित वीडियो में नजर आने वाली महिला ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने वकील के माध्यम से कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी।

इस मामले में भाजपा नेता रमेश जारकिहोली कथित तौर पर शामिल बताए जाते हैं।

शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में महिला ने कहा कि उसे राज्य के लोगों के आशीर्वाद और राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं से मिले समर्थन के कारण शिकायत दर्ज करने का साहस मिला है।

महिला ने अपने तीसरे वीडियो बयान में कहा, ‘‘मुझ पर कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद है। राजनीतिक दलों के नेता और संगठन मेरा समर्थन कर रहे हैं। पिछले 24 दिनों से मैं अपनी जान के खतरे की आशंका के साथ जी रही थी। आज मुझे किसी तरह का साहस मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस साहस के साथ मुझे जो समर्थन मिला है, उसके कारण मैं आज अपने वकील जगदीश के जरिये रमेश जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हूं।’’

सूत्रों ने बताया कि महिला के वकील के एसआईटी के अधिकारियों और शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत से मुलाकात करने की उम्मीद है।

महिला का दूसरा वीडिया बृहस्पतिवार को सामने आया था जिसमें उसने सेक्स कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की विश्वसनीयता को लेकर संदेह जाहिर किया था और अपने परिवार के लिये सुरक्षा की मांग की थी।

उसने नेता विपक्ष सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार, कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार और महिला संगठनों से भी उसके माता-पिता को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने कहा कि महिला के शिकायत करने के बाद, एसआईटी कानूनी रूप से इसकी जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि महिला के अनुरोध पर उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश पहले ही दिये जा चुके हैं।

शिकायत दर्ज कराने के बारे में महिला के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रमेश जारकिहोली ने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा नहीं है और वह कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपने वकीलों के संपर्क में हूं ... उसे (शिकायत) देने दें, मेरे वकील वहां है और मैं सक्षम हूं ... तनाव मत लो, मैंने कोई तनाव नहीं लिया है। मैं इसके लिए तैयार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां