लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल: पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 मार्च कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल मामले की जांच में उस समय एक नया मोड़ आ गया जब कथित वीडियो में नजर आने वाली महिला द्वारा की गई एक शिकायत पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

इस मामले में भाजपा नेता जारकिहोली कथित तौर पर शामिल बताए जाते हैं।

जारकिहोली ने कहा कि वह निर्दोष है और ‘‘साजिश’’ के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका ‘‘खेल अब शुरू होगा’’ और वह इस तरह की और शिकायतों का सामना करने के लिए ‘‘काफी सक्षम’’ हैं।

महिला ने आज सुबह जारी अपने तीसरे वीडियो बयान में कहा था कि वह अपने वकील जगदीश कुमार के माध्यम से कर्नाटक के पूर्व मंत्री जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। इसके कुछ घंटों बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

कुमार ने शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत से आज अपराह्र उनके कार्यालय में मुलाकात की और शिकायत की प्रति उन्हें सौंपी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शिकायत महिला द्वारा लिखी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्हें आयुक्त ने शहर के कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत जारकिहोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला होने का हवाला देते हुए लगाई गई धाराओं का विवरण नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।’’

क्या जारकिहोली को इन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, वे गैर-जमानती धाराएं हैं।’’

कुमार ने कहा कि वह महिला और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान किये जाने के लिए पुलिस महानिदेशक से भी मिलेंगे और वह (महिला) जांच में सहयोग करेगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिकी आईपीसी की धाराओं 354ए, 506, 504, 376सी, 417 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत दर्ज की गई है।

सूत्रों ने बताया कि महिला ने जारकिहोली पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और अपनी और अपने परिवार की जान को खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा मांगी है।

शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में महिला ने कहा कि उसे राज्य के लोगों के आशीर्वाद और राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं से मिले समर्थन के कारण शिकायत दर्ज करने का साहस मिला है।

महिला ने अपने तीसरे वीडियो बयान में कहा, ‘‘मुझ पर कर्नाटक के लोगों का आशीर्वाद है। राजनीतिक दलों के नेता और संगठन मेरा समर्थन कर रहे हैं। पिछले 24 दिनों से मैं अपनी जान के खतरे की आशंका के साथ जी रही थी। आज मुझे किसी तरह का साहस मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस साहस के साथ मुझे जो समर्थन मिला है, उसके कारण मैं आज अपने वकील जगदीश के जरिये रमेश जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हूं।’’

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जारकिहोली ने दोहराया कि वह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ यह एक ‘‘साजिश’’ है। उन्होंने कहा कि उन्हें '10 और ऐसी शिकायतों का सामना करने का भरोसा है' और कोई डर नहीं है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उन्हें पता है कि महिला उनके खिलाफ ऐसी बातें कहेगी। मैं ऐसी चीजों से नहीं डरूंगा। मैं कानूनी विशेषज्ञों से बात करूंगा।’’

जारकिहोली ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल से पहले उनकी प्राथमिकी की जांच करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आयुक्त से अनुरोध करता हूं ... अगर मैंने कोई गलती की है, तो मैं खुद पेश होऊंगा।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने अभी जमानत के लिए आवेदन करने से इनकार किया।

जारकिहोली बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि वह निर्दोष हैं और यह वीडियो ‘‘फर्जी’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट