लाइव न्यूज़ :

नोएडाः स्पा के आड़ में चलाया जा रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:44 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में 100 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं। शिकायत आ रही थी कि इनमें मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत की भी सूचना थी।

Open in App

नोएडा में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रविवार की रात भंडाफोड़ किया और 24 से ज्यादा युवतियों और ग्राहकों को हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में 100 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं।शिकायत आ रही थी कि इनमें मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत की भी सूचना थी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस को बताये बिना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गौतमबुद्ध नगर जिले के अन्य थानों के थानाध्यक्षों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों की 15 टीम बनाई तथा कई जगहों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई।दीक्षित ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है। जिले के अन्य जगहों पर भी छापेमारी की सूचना है।उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि इस अवैध धंधे को थाना स्तर के पुलिसकर्मी संरक्षण देते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटनॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं