लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड: पांच पुरुष पकड़े गए, 14 महिलाएं बचाई गई

By भाषा | Updated: February 5, 2021 01:32 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), चार फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित एक शॉपिंग मॉल में स्पा की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि 14 महिलाओं को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

नोएडा के पुलिस उपायुक्त एस राजेश ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ फर्जी ग्राहक भेजकर किया। उन्होंने बताया कि यह धंधा कुछ स्पा में चल रहा था।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को नोएडा सेक्टर-18 स्थित वेव शॉपिंग मॉल स्थित स्पा केंद्रों में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर ग्राहक आते हैं क्योंकि ये स्पा वेश्यावृत्ति में संलिप्त हैं।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘ कुछ नकली ग्राहक वहां भेजे गए। मॉल में कुल 12 स्पा चल रहे थे और सभी में नकली ग्राहक भेजे गए और कुछ केंद्रों में देहव्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।’’

उन्होंने बताया कि 14 महिलाओं को मुक्त कराया गया है और सभी को पुलिस ने पुनर्वास केंद्र भेज दिया है, जबकि पांच लोगों जिनमें से चार ग्राहक एवं एक स्पा मालिक शामिल है, को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos