लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आबू में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:42 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां बीती बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री व चुरू में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में अभी कई दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह 0.3 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में तापमान 1.0 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.1 डिग्री, वनस्थली में 2.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में कई जगह दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी की है। विभाग के अनुसार राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, अलवर व भरतपुर जिले में कहीं कहीं आगामी चौबीस घंटे में शीतलहर चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो