लाइव न्यूज़ :

पंजाब व हरियाणा में भीषण सर्दी, अमृतसर में पारा शून्य के नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण सर्दी रही तथा अमृतसर में पारा शून्य के नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों राज्यों में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य के नीचे रहा तथा अमृतसर एवं लुधियाना में सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा।

भीषण सर्दी से जूझ रहे पंजाब में हलवारा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री, बठिंडा में 0.1 डिग्री, फरीदकोट में एक डिग्री और पठाकोट में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लुधियाना (5.1 डिग्री), पटियाला (4.6 डिग्री) और गुरदासपुर (2.4 डिग्री) में भी रात सर्द रही। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 3.2 डिग्री तक लुढ़क गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

हरियाणा में सिरसा 0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला (4.9 डिग्री), हिसार (दो डिग्री), नारनौल (1.2 डिग्री) , रोहतक (3.8 डिग्री) भी कड़कड़ाती ठंड की चपेट में रहे। गुरुग्राम और भिवानी में पारा क्रमश: 7.4 डिग्री और 5.1 डिग्री रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं